फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   व्यापारी की पत्नी से सोने के कंगन ठगे-Ghaziabad city

व्यापारी की पत्नी से सोने के कंगन ठगे-Ghaziabad city

Sun, 11 Mar 2018 05:12 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी से सोने के कंगन ठगे-Ghaziabad city
कागज की गड्डी थमा महिला
विज्ञापन

से डेढ़ लाख के कंगन ठगे
मेरठ का रास्ता पूछने के बहाने आरोपियों ने रोका था कारोबारी की पत्नी को
- सिहानी गेट थाना क्षेत्र का मामला, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
जीटी रोड पर तीन ठगों ने टप्पेबाजी कर कारोबारी की पत्नी से डेढ़ लाख की कीमत के सोने के कंगन ठग लिए। ठगों ने मंदिर जा रही कारोबारी की पत्नी को मेरठ का रास्ता पूछने के बहाने रोका और आधे घंटे तक पीछा किया। मंदिर से लौटते वक्त युवक उन्हें झांसा देकर नोटों की गड्डी बताकर कागज थमा गए और कंगन उतरवाकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांधीनगर सी-ब्लाक में रहने वाले श्रीपाल जैन घी व तेल के थोक विक्रेता हैं। उनकी पत्नी स्वर्णलता जैन सात मार्च को घंटाघर के पास नुसरतपुरा स्थित जैन मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। पैदल ही जब वह जीटी रोड स्थित तिराहे पर पहुंचीं तो दो युवकों ने उन्हें मेरठ का रास्ता पूछने के लिए रोक लिया। स्वर्णलता उन्हें रास्ता बताकर ऑटो में बैठ गईं और जैन मंदिर जाने लगीं। दोनों युवक भी ऑटो में बैठ गए और उनके साथ मंदिर चले गए। करीब 20 मिनट बाद वह पूजा कर वापस घर जाने के लिए दोबारा ऑटो में बैठीं तो युवक भी उनके साथ बैठकर वापस गांधीनगर आ गए। गांधी नगर तिराहे पर एक शोरूम के पास दोनों युवकों ने महिला को फिर बातों में उलझाकर कहा कि उनकी जॉब छूट गई है। उन्होंने स्वर्णलता से कहा कि उनके पास पांच लाख रुपये की गड्डी है, लेकिन वह किसी ओर की है। उन्होंने वह गड्डी महिला को दे दी। बातों में उलझाकर दोनों ठगों ने स्वर्णलता से पांच तोले सोने के दो कंगन उतरवा लिए। ठगों ने एक कागज में लिपटी चार बनावटी चूड़ियां और कागजों की गड्डी उनके बैग में डाल दीं। उन्होंने घर जाकर देखा तो गड्डी में केवल एक 500 का नोट था और उसके नीचे नोट के साइज में कटे कागज थे। स्वर्णलता ने पति को पूरी बात बताई तो उन्होंने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ विनोद पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed