फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धर्म परिवर्तन कराकर की शादी, अब छोड़कर हुआ फरार-Cordination

धर्म परिवर्तन कराकर की शादी, अब छोड़कर हुआ फरार-Cordination

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराकर की शादी, अब छोड़कर हुआ फरार-Cordination
धर्म परिवर्तन कराकर की शादी, अब छोड़कर हुआ फरार
विज्ञापन


गाजियाबाद। एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है। आरोप है कि उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी की और अब छोड़कर फरार हो गया। सास-ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया। विजय नगर पुलिस ने ससुर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मूल रूप से बिहार में रहने वाली है। वह दूसरे धर्म की एक युवती के साथ खोड़ा में रहती थी। तीन साल पहले वह प्रताप विहार निवासी एक अन्य धर्म के युवक से मिली, जोकि गुड़गांव में एक कंपनी में काम करता है। कुछ दिनों बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद सात जून 2017 को युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली। युवक के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने विवाह का विरोध करते हुए युवती से मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवक के परिजनों ने छह जनवरी को युवती के साथ मारपीट की और उसका गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। उसने विजय नगर पुलिस से इसकी शिकायत की तो पुलिस उसे युवती और उसके ससुर को थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने उसकी शादी के प्रमाण पत्र भी फाड़ दिए और उसे और उसके ससुर का शांति भंग करने की धाराओं में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed