{"_id":"5a11e1304f1c1b6e468b51bc","slug":"121511121200-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में गारमेंट शॉप में 10 लाख की चोरी-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी में गारमेंट शॉप में 10 लाख की चोरी-Ghaziabad city
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडिमेड गारमेंट की दुकान से 10 लाख का माल उ
मसूरी। इंद्रगढ़ी स्थित एक रेडिमेड गारमेंट शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने 10 लाख रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इंद्रगढ़ी में हापुड़ रोड पर दिल्ली धर्मकांटा के पास तेजवीर सिंह की लक्ष्मी गारमेंट के नाम से दुकान है। उनके साथ हाल ही में सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए उनके पिता जय किशन भी दुकान पर बैठते हैं। दुकान के पास ही उनका घर है। तेजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब पांच बजे लोगों ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचे तो अंदर सब कुछ अस्तव्यस्त था और करीब 10 लाख की कीमत के कपड़े गायब थे। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि दुकान मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।