फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अमरपाल शर्मा हाजिर हो... नहीं तो होगी कुर्की

अमरपाल शर्मा हाजिर हो... नहीं तो होगी कुर्की

Mon, 25 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
अमरपाल शर्मा हाजिर हो... नहीं तो होगी कुर्की
अमरपाल शर्मा हाजिर हो... नहीं तो होगी कुर्की
विज्ञापन

खोड़ा में भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को मुख्य आरोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के आवास और कार्यालयों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। खोड़ा पुलिस पूर्व विधायक के दिल्ली स्थित आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ नोटिस चस्पा करने पहुंची थी।
हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अमरपाल शर्मा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को एसएसओ खोड़ा ध्रुव भूषण दुबे पुलिस बल के साथ अमरपाल शर्मा के दिल्ली सूरजमल कालोनी स्थित घर पहुंचे और वहां ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद खोड़ा पुलिस अमरपाल शर्मा के राजेंद्रनगर, इंदिरापुरम के न्यायखंड और लोनी के जावली स्थित कार्यालय पहुंची और मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। एसएचओ खोड़ा ने बताया कि 24 घंटे के अंदर अमरपाल शर्मा ने सरेंडर नहीं किया तो उसके खिलाफ अवमानना का केस दर्ज किया जाएगा। साथी ही इनाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद उसकी संपत्ति की कुर्की होगी।
विज्ञापन

दो सितंबर को खोड़ा में बाइक सवार दो शूटरों ने भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गजेंद्र के भाई योगेश भाटी ने खोड़ा थाने में अमरपाल शर्मा पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस इस हत्याकांड में शूटर नरेंद्र फौजी और राजू पहलवान को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अमरपाल शर्मा फरार है। शूटराें ने गजेंद्र की हत्या के लिए अमरपाल शर्मा से 25-25 हजार रुपये लेना कबूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed