{"_id":"5bfbe726bdec2241a43f87e8","slug":"11543235366-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अंजाने में खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने अंजाने में खाया जहरीला पदार्थ, मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने अनजाने में खाया ‘जहर’, मौत
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के मकनपुर में शनिवार रात एक महिला ने अनजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन तत्काल उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुकेश त्यागी इंदिरापुरम के मकनपुर में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक स्कूल चलाते हैं। शनिवार रात उनकी पत्नी नीरा देवी ने अनजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने पर परिजन आननफानन में उन्हें लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने खुदकुशी करने की बात से इनकार किया है। अस्पताल की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इंदिरापुरम एसएचओ नजीर खान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने लिखित में पुलिस को दिया है कि महिला ने खुदकुशी नहीं की है। परिजन कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं।