{"_id":"5a47ef404f1c1bcf6d8b7094","slug":"111514663744-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से मांगी आठ लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार से मांगी आठ लाख की रंगदारी
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार से मांगी आठ लाख की रंगदारी
साहिबाबाद। साहिबाबाद के जवाहर पार्क निवासी एक दुकानदार से मोबाइल पर आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने 15 दिन में रुपये नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है।
साहिबाबाद के जवाहर पार्क में आबिद परिवार के साथ रहते हैं। इंदिरापुरम के न्यायखंड में उनकी एसी रिपेयरिंग की दुकान है। आबिद ने बताया कि शनिवार सुबह पौने ग्यारह बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि यदि 15 दिन के अंदर रुपये नहीं मिले तो उसे गोली मार देगा। आबिद ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आबिद के पिता उन्हें लेकर साहिबाबाद थाने पहुंचे। आबिद अपने पिता जमशेद के साथ साहिबाबाद थाने में तहरीर लिख रहे थे। इस दौरान आरोपी का दुबारा कॉल आई। आरोपी नेकहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह उसकी हत्या कर देगा। आबिद के पूछने पर उसने बताया कि वह गाजियाबाद के इस्लामनगर से फोन कर रहा है। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि 22 दिसंबर को साहिबाबाद के गरिमा गार्डन निवासी बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी रघुवीर सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
नवंबर में बेची थी 90 लाख की प्रापर्टी
आबिद ने बताया कि 23 नवंबर को उन्होंने शालीमार गार्डन में अपनी 90 लाख रुपये रुपये की एक प्रापर्टी बेची थी। प्रापर्टी बेचने के बाद उन्होंने 25 नवंबर को अपनी बहन की शादी की थी। उनका कहना है कि प्रापर्टी बेचने की भनक बदमाशों को लग गई है। इसलिए बदमाश उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। आबिद ने अपने किसी करीबी पर वारदात में शामिल होने पर आशंका जताई है।