फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 million with alcohol traffickers arrested

11 लाख की शराब के साथ तस्कर को दबोचा

Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
11 million with alcohol traffickers arrested
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

आबकारी टीम ने मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में छापामारी कर 11 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। तस्कर शराब को डंपर से ट्रक और स्कूटी में लोड कर रहे थे। मौके से शराब तस्कर कोटगांव निवासी विकास को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आबकारी इंस्पेक्टर केपी यादव ने बताया कि सीनियर अधिकारी करुणेंद्र सिंह की सूचना पर रविवार सुबह छापामारी की गई थी। तस्कर हरियाणा से डंपर में शराब डालकर लाए थे। मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में डंपर से शराब स्कूटी और ट्रक में लोड कर तस्करी के लिए ले जाने वाले थे।
विज्ञापन


डंपर, ट्रक और स्कूटी को कब्जे में लिया गया है। बरामद शराब में चार महंगे ब्रांड की 217 पेटियां शामिल हैं, जिनकी कीमत 11 लाख है। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विकास शहर के बडे़ शराब तस्करों में से एक है। इसके खिलाफ इंदिरापुरम, नोएडा, विजयनगर और कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed