{"_id":"5c2bc824bdec2256e43d29ee","slug":"101546373156-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चोरी करते हुए आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चोरी करते हुए आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को दबोचा
गाजियाबाद। सिहानीगेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर तृतीय निवासी विष्णु कुमार गुप्ता बैंक से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को उनकी कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। रात में कार केपास से तेज आवाज आई तो उनकी आंख खुल गई। उन्होंने सोचा की नववर्ष पर किसी ने पटाखा छोड़ा है। बराबर वाले घर में एक महिला ने उनकी पत्नी को कॉल करके बताया कि उनकी कार को कोई चुराने का प्रयास कर रहा है। घर के सभी लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो एक व्यक्ति कार के दोनों शीशे तोड़कर उसे चोरी करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक दीपक यादव मूल रुप से फैजाबाद का निवासी है। उनके घर के सामने छह माह से किराए पर रह रहा है। नशे में उसने कार का शीशा तोड़कर चुराने का प्रयास किया। सिहानी गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।