फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस ने पकड़ी 40 हजार रुपये की नकली सिगरेट

पुलिस ने पकड़ी 40 हजार रुपये की नकली सिगरेट

Sun, 02 Dec 2018 06:23 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी 40 हजार रुपये की नकली सिगरेट
पुलिस ने पकड़ी 40 हजार रुपये की नकली सिगरेट
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने 40 हजार रुपये की विदेशी और नकली सिगरेट पकड़ी है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ तंबाकू निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ता अनीस खान ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह शुक्रवार को बाजार में सर्वे कर रहे थे। उसी दौरान जानकारी हुई कि नीरज कटारिया नाम का व्यक्ति विदेशी ब्रांड की नकली सिगरेट बेच रहा है। इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने नीरज कटारिया के गोदाम पर छापामारी की। पुलिस को कई ब्रांडेड कंपनी की नकली सिगरेट बरामद हुई। पुलिस ने सिगरेट को सील करने के बाद आसपास के लोगों से जानकारी की। पुलिस ने बताया कि सिगरेट की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। नगर कोतवाल जयकरन सिंह ने बताया कि अनीस की तहरीर पर तंबाकू निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह पकड़ी गई सिगरेट भी इसी तरह की थी। करीब दो लाख से अधिक की सिगरेट पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

एनसीआर में फल-फूल रहा कारोबार
एनसीआर में नकली सिगरेट बेचने का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। कुछ दुकानदार नकली और विदेशी सिगरेट के नाम पर खूब कमाई कर रहे हैं। बीते 10 दिन में करीब ढाई लाख से अधिक कीमत की सिगरेट पुलिस बरामद कर चुकी है। इस खेल के मास्टरमाइंड तक पुलिस का हाथ नहीं पहुंच पा रहा है। इस तरह का रैकेट कई जिलों में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed