फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.42 lakh looted in broad daylight from the petrol pump salesmen bikers

बाइकर्स ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप सेल्समैन से 1.42 लाख लूटे

Thu, 16 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी Updated Thu, 16 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
1.42 lakh looted in broad daylight from the petrol pump salesmen bikers
सेल्समैन - फोटो : अमर उजाला
बंथला स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े सेल्समैन से करीब 1.42 लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर सेल्समैन की पिटाई की और गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस सिर्फ सात हजार रुपये लूटा जाना बता रही है। 
विज्ञापन


बंथला गैस प्लांट के निकट इंडियन ऑयल कारपोरेशन का पेट्रोल पंप है। दोपहर करीब पौने दो बजे न्यू विकास नगर निवासी सेल्समैन संजय साथी बॉबी के साथ पंप पर पेट्रोल डाल रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे, तीनों हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन


एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा, जबकि दो उतरकर संजय के पास आए और उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। उसके हाथ से रुपये छीनने लगे। इस दौरान संजय ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी धुनाई कर दी। साथी बॉबी और पेट्रोल भरवा रहे कुछ युवक मदद को आने लगे तो बदमाशों ने उन पर भी पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी घबराकर वहीं रुक गया। बदमाशों ने रुपये लूटे और गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। दोनों सेल्समैन ने फोन पर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। 

एसएचओ ओपी चौधरी ने बताया कि बदमाश सिर्फ सात हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। पेट्रोल पंप के हिसाब से इतने ही रुपये दोनों के पास होने की पुष्टि हुई है। 1.42 लाख लूटे जाने की बात गलत है, हालांकि जांच की जा रही है।            

सीसीटीवी में तमंचा लहराते कैद हुए बदमाश            
पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश कैद हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठे दोनों बदमाश तमंचा लिए हुए हैं। इस दौरान कुछ और युवक भी बाइक पर पेट्रोल भरवा रहे थे, मगर जिसने भी मदद का प्रयास किया, बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दे डाली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक और बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है।            

पहले भी हो चुकी है पेट्रोल पंप पर लूट            
करीब छह माह पहले भी बंथला स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। एक माह पहले भी एक अन्य पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की थी। इसके बावजूद पुलिस ने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों ने सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किए हुए हैं।            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed