फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime,ghaziabad

मेडिकल उत्पाद बेचने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
मेडिकल उत्पाद बेचने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-12 में रहने वाले लिलेंद्र कुमार ने मेडिकल उत्पाद खरीदने के बहाने साढ़े 8 लाख रुपये की ठगी होने पर दो विदेशी समेत तीन पर इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने अपने आप को यूनाइटेड किंग्डम (यूके) से बताया था।
लिलेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फर्म भारत सरकार में ज्योति ट्रेडर्स के नाम से रजिस्टर है। 18 दिसंबर 2021 को उनके फोन नंबर पर एक मेडिकल पदार्थ खरीदने को लेकर एक मेसेज आया। उन्होंने उनसे बात की तो आरोपी ने अपने आप को मिचल (यूके) से बता रहा था। उसने अपने आप को एक लाइफ फार्मा का वर्कर बताया और कहा कि हमारी कंपनी भारत से कैंपफोर्ल एंटी कैंसर नामक एक मेडिकल पदार्थ खरीदती है। इसकी कीमत 99500 रुपये किलो है। इस पदार्थ को अपनी कंपनी को एक लाख 40 हजार रुपये में बिकवा दूंगा और इसके लिए 20 फीसदी कमीशन लूंगा। 19 दिसंबर को मिचल ने अपना एक आदमी ब्रयान के भारत आने की बात कही।
विज्ञापन

मिचल ने बताया कि ब्रयान आएगा और आप से एक किलो पदार्थ सैंपल के तौर पर लेगा। पास होने पर वह 20 किलो पदार्थ ले जाएगा और बाकी 130 किलो पदार्थ के 60 फीसदी पैसे वह एडवांस में देगा। दोनों की 150 किलो पदार्थ देने की डील हुई थी। मिचल ने कहा कि उसे वह पदार्थ उसे सिक्किम से लाने के लिए कहा। पीड़ित ने सिक्किम स्थित संबंधित कंपनी से बात की। कंपनी में कृष्ण थापा से उनकी फोन पर बात हुई। पीड़ित ने 22 दिसंबर को एक किलो पदार्थ खरीद लिया और करीब एक लाख रुपये खाते में डाल दिए। 17 दिसंबर को पदार्थ मिला। 27 दिसंबर को ब्रयान दिल्ली आया और पदार्थ ले गया। 28 दिसंबर को पीड़ित की मेल आईडी पर पदार्थ के सैंपल की रिपोर्ट सही बताकर भेज दी। इसके बाद आरोपी को 19 किलो पदार्थ और खरीदना था। पीड़ित ने सिक्किम स्थित कंपनी से फोन पर बात की और कहा कि उनके 19 किलो माल खरीदना है, लेकिन उनके पास 5 लाख रुपये है। पीड़ित ने कंपनी बात कर पैसे उधार करने को कहा। कृष्ण थापा मान गया और पीड़ित से करीब चार लाख रुपये खाते में डलवा दिए। इसके बाद थापा ने कहा कि उनका पार्टनर इतना उधार देने से मना कर रहा है। वह साढ़े तीन लाख रुपये और मांगने लगा। पीड़ित ने उन्हें करीब 3 लाख रुपये 29 दिसंबर को खाते में भेज दिए। पैसे डालने के बाद थापा और ब्रायन के फोन बंद आ रहे हैं। उन्होंने ठगी होने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मनीष बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मिचल, ब्रायन और कृष्ण थापा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed