फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

Ghaziabad News: दो वर्षों में साइबर अपराधियों ने ठगे 133 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
गाजियाबाद।
विज्ञापन

एनसीआर से सटे जिले में साइबर ठगों का जाल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दो वर्षों में साइबर ठगों ने लोगों को 133 करोड़ रुपये की चपत लगा दी है।
ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले बाहरी जनपदों और राज्यों के साथ-साथ अपने जिले के भी साइबर ठग मौजूद हैं। टीम अब तक 34 करोड़ रुपये वापस कराने में कामयाब हुई है और 21 ठगों की गिरफ्तारी की गई है।
जिले में भी फर्जी मोबाइल और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने वाली फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी की जा रही है। साइबर टीम ने जुलाई माह में 57 और अब तक 162 फर्जी मोबाइल एप बंद कराए हैं। इसके साथ ही साइबर ठगों पर शिकंजा कसने के लिए दो उपनिरीक्षकों की तैनाती दिल्ली स्थित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आईफॉरसी) में कर दी है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक लोगों से होने वाली साइबर ठगी में प्रयोग होने वाले मोबाइल सिम की जांच पड़ताल करके 12 हजार 715 सिम बंद कराए गए हैं। केवल जुलाई माह में बंद हुए सिम की संख्या 758 है। ऐसी वेबसाइट्स जिनका प्रयोग कर लोगों से ठगी की गई है ऐसी 21 वेबसाइट्स अब तक बंद कराई गई हैं। बताया कि जुलाई में भी सात फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

162 मोबाइल एप अब तक बंद कराए गए हैं, जबकि जुलाई माह में इनकी संख्या 57 है। उन्होंने बताया कि पांच लाख से अधिक धनराशि की ठगी के करीब 400 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जबकि इससे कम धनराशि वाले मुकदमों की संख्या 1062 है। करीब दो वर्षों में साइबर ठगों ने जिलेभर में 133 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed