{"_id":"68f29afb0f9f1375b6041deb","slug":"crime-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11206-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइबर ठग ने खाते में पैसे डालने के नाम पर 25 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइबर ठग ने खाते में पैसे डालने के नाम पर 25 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
साहिबाबाद। साइबर ठग ने बृजविहार निवासी भूपेश शर्मा से एक ऑनलाइन एप पर सामान खरीदने के बहाने उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए। फिर झांसे में लेकर 25 हजार रुपये ठग लिए। ठगी होने पर व्यक्ति ने लिंक रोड थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।
भूपेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ घरेलू सामान बेचना चाहते थे। उन्होंने एक ऑनलाइन एप पर उसका विज्ञापन डाला। इसके बाद उनको एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनका सामान खरीदने के लिए कहा। कॉलर ने भूपेश शर्मा के खाते में पहले पांच रुपये भेजे। बाकी पैसे उनके खाते में ट्रांसफर नहीं होने की बात कही।
भूपेश ने अपनी बेटी का नंबर भेजा और उसमें पैसे डालने के लिए कहा। कॉलर ने बेटी को डराया और कहा कि उसके खाते में बहुत पैसे हैं, वह सब निकाल लेगा। कॉलर ने झांसे में लिया और बेटी को धमकाना शुरू किया। बेटी के खाते के पैसे बचाने के लिए पीड़ित ने आरोपी को 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी का नंबर बंद हो गया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।