फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime,ghaziabad

इंजीनियर को नौकरी का झांसा देकर ठगे एक लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
इंजीनियर को नौकरी का झांसा देकर ठगे एक लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद नौकरी की तलाश में एक मैकेनिकल इंजीनियर साइबर ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने इंजीनियर को एक हजार रुपये रोजाना की कमाई का झांसा देकर एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
शास्त्रीनगर निवासी निरंजन मैकेनिकल इंजीनियर हैं। बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी। वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी तलाश में दिसंबर के महीने में फेसबुक पर एक नौकरी के संबंध में विज्ञापन देखा। उस पर क्लिक करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर दी। उसके बाद उनके पास एक फोन कॉल आई, जिसमें कॉलर ने निवेश के माध्यम से हर दिन एक हजार रुपये कमाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए मना कर दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद कॉल कर बताया कि यह काम नौकरी की तरह से ही होगा और उनकी एक इंप्लॉयमेंट आईडी भी बना दी गई। झांसे में आकर पीड़ित ने 400 रुपये निवेश कर दिए, इसके बदले में 800 रुपये मिले। इसके बाद और रुपये लगाए तो nnnsc.com नाम की वेबसाइट के जरिए कुछ प्रॉडेक्ट्स के लिंक क्लिक करने के लिए भेजे गए। जिसके बदले रुपये आते रहे, लेकिन एक दिन कंपनी ने एक लाख 20 हजार रुपये लगवाए तो इसके बाद रुपये वापस नहीं मिले। कंपनी के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी की जानकारी होने पर साइबर सेल में शिकायत की।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जालसाजों के नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed