फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime, ghaziabad

सुनार ने बदमाशों से लिया लोहा, फायरिंग कर हुए फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime, ghaziabad
विजय नगर के प्रताप विहार चौकी क्षेत्र में राधा कृष्णा ज्वेलर्स दुकान में लूट की सी सी टी वी फुटेज?
सुनार ने बदमाशों से लिया लोहा, फायरिंग कर हुए फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों से सुनार ने लोहा लिया। दुकान में तमंचा दिखाकर लूट कर रहे बदमाशों पर सुनार ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाश बुरी तरह से घबरा गए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुनार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को लिया है।

मूलरूप से सहारनपुर के गंगोह के रहने वाले मनोज कुमार वर्मा विजयनगर थाना क्षेत्र के राहुल विहार में रहते हैं। मनोज नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करते थे, लेकिन कंपनी बंद होने के बाद उन्होंने साल भर पहले प्रताप विहार सेक्टर-12 एल-ब्लॉक मे राधे कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोली थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान सफेद रंग की कार में पांच बदमाश दुकान के बाहर उतरे। इनमें से चार नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे जबकि एक बदमाश कार में बैठा रहा। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही तमंचे निकाल लिए और सारा सामान तिजोरी से बाहर निकालने के लिए कहा। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचा खोलकर उसमें गोली दिखाई और सामान देने के लिए कहा। मनोज ने दराज में से चाकू निकाल लिया और बदमाशों के आगे लहरा दिया। बदमाशों ने मनोज को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दुकान का काउंटर बीच में होने से वह नाकाम रहे। मनोज चाकू को तलवार की तरह चलाता रहा, जिससे बदमाश भागने लगे। भागने के दौरान ही एक बदमाश ने गोली चला दी, जो दुकान की छत में लगी। बदमाश कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी विजयनगर योगेंद्र मलिक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed