फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime,ghaziabad

लालकुआं में काटे जा रहे थे चोरी के वाहन, 10 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime,ghaziabad
थाना कविनगर पुलिस द्वारा जयपुरिया सोसाईटी के पीछे लालकुआ के पास वाहन काटने के मामले में गिरफ्ता?
लालकुआं में काटे जा रहे थे चोरी के वाहन, 10 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस ने लालकुआं में जयपुरिया सोसायटी के पीछे हाते में चोरी के वाहन काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छोटी गोशाला के पीछे वाहन कटान का काम पिछले चार माह से चल रहा था। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें नौ बुलंदशहर के रहने वाले हैं। गिरोह चोरी की बस को तीन घंटे और कार को एक से डेढ़ घंटे में काट देता था फिर कटे पुर्जों को अलग-अलग करके बेच देते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शहनवाज, सचिन, तनवीर और निसार वाहन कटान गिरोह चलाते थे, जो अलग-अलग क्षेत्र से चोरी के वाहनों को खरीदकर यहां लाकर काटते थे और वाहन के मूल निर्माण में बदलाव करके इंजन व चैसिस नंबर डालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। गिरोह के सदस्य अब तक हाते में करीब 400 वाहन काट चुके हैं। पुलिस ने मौके से अर्द्धकटी बस, कटे हुए वाहनों के पार्ट्स, टायर, सीएनजी सिलिंडर, फर्जी नंबर प्लेट, ऑक्सीजन सिलिंडर, एलपीजी सिलिंडर और वाहन काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ समेत कई जिलों में चोरी के वाहन काट चुके हैं।
विज्ञापन

वाहन को ऑनडिमांड भी मॉडिफाइड करते थे
गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि कोई ग्राहक अगर वाहन में कुछ बदलाव कराना चाहता था तो वह उसे भी मॉडिफाइड करते थे। इसके लिए लोग मिस्त्री के जरिये संपर्क करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार रुपये किराये पर ले रखा था हाता
वाहन कटान के लिए गिरोह के सदस्यों ने हाते को 30 हजार रुपये किराए पर ले रखा था। पुलिस ने हाते के मालिक को इस संबंध में नोटिस भेजा है। दोषी पाए जाने पर हाते के मालिक के खिलाफ पर कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें किया गिरफ्तार
बुलंदशहर निवासी शहनवाज उर्फ शानू, कासिम, आरिफ, सुहैल, फारुख, निसार, सुहैल, अमन, तनवीर और दिल्ली पांडव नगर निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है।
गिरोह के अन्य ठिकानों मारा जा रहा छापा
वाहन कटान की सूचना पर टीम ने जयपुरिया सोसायटी के पीछे छापा मारा है। सभी 10 आरोपियों को जेल भेजा गया है। गिरोह के अन्य ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आनंद प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी, कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed