फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime against girl

Ghaziabad News: रेस्त्रां में खाना खाने आए दंपती की आठ साल की मासूम बच्ची से वेटर ने की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime against girl
कौशांबी। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दिल्ली से एक रेस्त्रां में खाना खाने आए दंपती की आठ साल की मासूस बच्ची से वेटर ने अश्लील हरकत कर दी। इसे देखकर दंपती भड़क गए और आरोपी को वहीं पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची कौशांबी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली में रहने वाले दंपती दिन में ट्रांस हिंडन जोन के एक मॉल में खरीदारी करने आए थे। उनके साथ आठ साल की बच्ची भी थी। शाम को तीनों लोगों ने एक कौशांबी थाना क्षेत्र के एक रेस्त्रां में खाना खाने चले गए। वहां पर तीनों एक टेबल पर बैठे थे कि बच्ची दूसरे बच्चों के साथ खेलते हुए आगे चली गई। दंपती भी खाने का ऑर्डर देने में व्यस्त थे। इस बीच बच्ची रेस्त्रां के कोने में चली गई। आरोप है कि वहां पर सुंदर वोहरा नाम के वेटर ने बच्ची को पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जबरदस्ती चुप करने लगा। बच्ची रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर दंपती वहां पहुंचे तो आरोपी मौका पाकर भागने लगा। बच्ची ने रोते हुए माता-पिता को वेटर की गंदी हरकत के बारे में बताया तो दोनों भड़क गए। उन्होंने वेटर को पकड़ पीट दिया और पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी सुंदर वोहरा को रेस्त्रां से कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने रेस्त्रां के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जिसमें आरोपी वेटर मासूम बच्ची ने गंदी हरकत करता नजर आया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मासूम को समझाते रहे परिजन
इस घटना से मासूम बच्ची काफी सहम गई। उसे माता-पिता के अलावा अन्य लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह रोती रही। मासूम बच्ची आरोपी को देखकर काफी परेशान हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने खुद ही रेस्त्रां की सीसीटीवी फुटेज चेक कर उसे कब्जे में ले लिया। बाद में दंपती अपनी मासूम बच्ची को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला: खाना गिराने पर बच्ची को लगा दी थी डांट
पुलिस पूछताछ में पता चला कि 47 साल का आरोपी सुंदर वोहरा अविवाहित है। उसका कहना था कि बच्ची ने रेस्त्रां में खेलते हुए खाना गिरा दिया था जिस पर उसने उसे डांट दिया। इसके बाद बच्ची रोनी लगी थी। इसके बाद उसने बच्ची को चुप कराने का प्रयास किया था लेकिन कैमरे की फुटेज में उसकी गंदी हरकत पहले ही कैद हो गई थी।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी वेटर सुंदर वोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छ़ाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed