फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar Ghaziabad News: 23 killed, over 20 injured in roof collapse at crematorium in Ghaziabad Muradnagar

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने से 23 की मौत, 15 लोग घायल

Sun, 03 Jan 2021 04:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Jan 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Muradnagar Ghaziabad News: 23 killed, over 20 injured in roof collapse at crematorium in Ghaziabad Muradnagar
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडल आयुक्त मेरठ व  एडीजी मेरठ मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारी मुरादनगर में डेरा डाले हुए हैं। टेंडर से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतकों में 18 की हुई पहचान-
जयवीर (50), सुधाकर चौधरी (46), सुरेश जुनेजा (60), सुनिल कुमार, अक्षय (22), विनोद कुमार (50), सुनील (35), दिलीप बत्रा (62), ओमप्रकाश (60), विजय सोनी (23), दिग्विजय सोनी, प्रमोद कुमार (35), नितिन (40), राजीव (40), रोबिन (35), नैपाल (54), दिनेश, अरविंद (35), और एक अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त-आईजी पहुंचे घटनास्थल पर 
अंतिम संस्कार के दौरान हुए हादसे की गूंज लखनऊ तक पहुंची। शासन ने मंडलायुक्त-आईजी समेत डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य कराया। वहीं, हादसे के कारणों की भी पड़ताल शुरू कर दी गई। शासन ने देर रात तक इस हादसे की रिपोर्ट मांगी है। 

बता दें कि श्मशान घाट में क्षतिग्रस्त लिंटर का निर्माण गत अक्तूबर में ही पूरा हुआ था। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। मौके पर जमा भीड़ भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है।

आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे। 

इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।  

वहीं, गाजियाबाद में श्मशान घाट में परिसर की छत गिरने से दबे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम सूचना मिलते ही रवाना हो गई। उप निरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में 20 लोग शामिल हैं। 






उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त मेरठ एवं एडीजी मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

 
 

ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नगर पालिका ईओ से निर्माण के मामले में तत्काल पूरी रिपोर्ट मांगी है। उधर शासन ने भी रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के अनुसार, कुछ ही देर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई होने की संभावना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्विट कर लिखा, 'गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।'
 


वहीं गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

मुरादनगर श्मशान हादसे से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी काफी दुखी हैं। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि 'मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है। मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है।
 

समाजावादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'उप्र के गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत, एक बेहद दुखद हादसा है। श्रद्धांजलि! सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाए और मृतकों के परिवारों को 25 लाख का मुआवजा दे।'


 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हदसे पर दुख प्रकट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed