फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Creating 93.2 percentage points by defeating difficulties

मुश्किलों को मात देकर सृष्टि ने पाए 93.2 प्रतिशत अंक

Sun, 28 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 28 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Creating 93.2 percentage points by defeating difficulties
सृष्टि ने पाए सर्वाधिक अंक - फोटो : अमर उजाला

कामयाबी की राह भले ही मुश्किल हो, लेकिन हौसला न टूटे और कुछ कर गुजरने की ललक हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही जज्बा डीपीएसजी की विशेष श्रेणी की छात्रा सृष्टि ने दिखाया। सपनों को साकार करने में शारीरिक अक्षमता को आड़े नहीं आने दिया।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद सृष्टि ने कला विषय में 93.02 प्रतिशत अंक हासिल कर स्पेशल बच्चों में पहला स्थान पाया।डीपीएसजी की छात्रा सृष्टि शर्मा की रीढ़ की हड्डी में जन्म से गैप है। इलाज के बाद भी सृष्टि में सामान्य बच्चों की तरह नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


दो घंटे तक भी लगातार न बैठ पाने वाली सृष्टि ने तीन घंटे बैठकर परीक्षा दी और मनोविज्ञान में 100 अंक हासिल किए। सृष्टि को इतिहास में 99 और राजनीतिक विज्ञान में 95 नंबर मिले हैं। राजनीतिक विज्ञान के बाद सृष्टि बीमार पड़ गई और अस्पताल में भी भर्ती हुई, इसके बाद भी उन्होंने ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज दो दिन की तैयारी में भूगोल और अंग्रेजी की परीक्षा दी। स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने बताया कि भूगोल में सृष्टि को 83 नंबर ही मिले हैं, इसके लिए वह रीचेकिंग फार्म भी भरवाएंगे। सृष्टि के पिता नहीं है, वह अपने ताऊ जी और मां के साथ ही स्कूल की टीचर्स को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं।


सृष्टि ने कहा कि उन्हें कभी पढ़ने से नहीं रोका गया। ताऊ जी उसे हर रोज स्कूल छोड़ने आते थे। सृष्टि ने कहा कि उनकी मम्मी ने उनके लिए दिन-रात मेहनत की है। मम्मी चंद्रवती शर्मा जिला मुख्यालय में कार्यरत हैं। सृष्टि का सपना अब सेंट स्टीफन कालेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर सिविल सर्विस में करियर बनाने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed