फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Court proceedings started in Ghaziabad court after 44 days

44 दिन बाद गाजियाबाद कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई: वकीलों की हड़ताल खत्म होने से फिर गूंजा- मुल्जिम हाजिर हो

Thu, 12 Dec 2024 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Dec 2024 11:01 PM IST
सार

वकीलों की हड़ताल खत्म होने से कचहरी में ठेले लगाने वालों को बड़ी राहत मिल गई। उनका काम भी ठप हो गया था। हड़ताल की वजह से आधे से ज्यादा वादकारियों ने कचहरी आना ही बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Court proceedings started in Ghaziabad court after 44 days
हड़ताल खत्म होने के बाद खुला न्यायालय परिसर का गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वकीलों की हड़ताल समाप्त हो जाने से 44 दिन बाद बृहस्पतिवार को कचहरी अपनी लय में लौट आई। 29 अक्तूबर से चल रहा वकीलों का धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी बंद हुई और कोर्ट में फिर से सुनाई दिया-मुल्जिम हाजिर हों। वकीलों के काम पर लौट आने के बाद पहले दिन 6,235 मामलों में सुनवाई हुई।

विज्ञापन


कचहरी का नजारा एकदम से बदल गया। बुधवार तक मुख्य द्वार पर ही सुबह से वकील धरना प्रदर्शन करने लग जाते थे। दिनभर नारे गूंजते थे। लेकिन, बृहस्पतिवार की सुबह वकीलों ने सबसे पहले अपने चैंबर खोले। वकीलों के साथ ही हड़ताल पर चल रहे टाइपिस्टों ने टाइप मशीन संभाली। फोटो स्टेट की दुकानों में भी काम शुरू हुआ।

विज्ञापन

इसी के साथ कचहरी में खोमचे के ठेले लगाने वालों को बड़ी राहत मिल गई। उनका काम भी ठप हो गया था। हड़ताल की वजह से आधे से ज्यादा वादकारियों ने कचहरी आना ही बंद कर दिया था। कई तो केस की अगली तारीख का भी पता नहीं चल पा रहा था। हड़ताल खत्म होने पर दूर-दराज से भी वादकारी आए। बृहस्पतिवार को 250 जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गईं। इनमें से 110 का निस्तारण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed