फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Councillors did not get the minutes, they can sit on dharna from today

Ghaziabad News: पार्षदों को नहीं मिला मिनट्स, आज से बैठ सकते हैं धरने पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Councillors did not get the minutes, they can sit on dharna from today
गाजियाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शुक्रवार को भी पार्षदों को संपत्तिकर पर लिए गए फैसले के बोर्ड बैठक की कॉपी नहीं मिली। इससे पार्षदों में नाराजगी है। शुक्रवार दोपहर करीब 20 पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त जंगबहादुर यादव से मुलाकात कर बैठक के मिनट्स की कॉपी मांगी लेकिन पार्षदों को मिनट्स की कॉपी नहीं मिल सकी।

पार्षद गौरव सोलंकी ने बताया कि पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों को फिर से पत्र लिखकर मिनट्स की मांग की है। अगर अब निगम की ओर से मिनट्स की कॉपी नहीं दी गई तो पार्षद फिर से धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। पार्षद नीरज गोयल ने बताया कि मीटिंग के मिनट्स मांगने पर अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के साइन बाकी रह गए हैं। वह छुट्टी पर हैं। ऐसे में अभी बैठक के मिनट्स नहीं दिए जा सकते हैं। इस पर पार्षदों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात कर बैठक के मिनट्स की कॉपी की मांग की। वहां से भी उन्हें यही जवाब मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed