फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Councillor wrote a letter in blood to solve water problem

Ghaziabad News: पानी की समस्या दूर करने के लिए पार्षद ने खून से लिखा पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Councillor wrote a letter in blood to solve water problem
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। कैलाभट्ठा में पानी की समस्या को लेकर वार्ड 95 की पार्षद रुकसाना सैफी ने अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने बार-बार शिकायत के बाद भी जलकल विभाग की ओर से पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्षद रुकसाना सैफी ने बताया कि कैलाभट्ठा में लंबे समय से पानी की समस्या सो लोग परेशान हैं। बताया कि क्षेत्र के लोग उनके घर के बाहर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों के यहां शिकायत की गई, लेकिन यहां की पेयजल समस्या जस की तस है। कैलाभट्ठा की करीब 20 हजार की आबादी पेयजल की समस्या से परेशान हैं। यहां एक से दो घंटे ही पानी की सप्लाई हो रही है। उसमें भी बदबू आ रही है। यहां के कई इलाकों में सीवर लाइन टूट गई है। गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग बाजार से पानी खरीदकर पीने को विवश हैं। सबसे अधिक समस्या लालटेन फैक्टरी, गली नंबर 13, गली नंबर दो, तीन व रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों को उठानी हो रही है।
विज्ञापन

नहीं हो रहे विकास कार्य
पार्षद ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके वार्ड में विकास कार्यों को नहीं कराया जा रहा है। यहां की सड़कें टूटी हैं। जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। क्षेत्र के पार्क जर्जर हो चुके हैं। सड़कों पर सीवर का पानी बहता रहता है। इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों से जब शिकायत की जाती है, तो गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को दबा दिया जाता है। कोई भी अधिकारी कैलाभट्ठा आकर नगर निगम के विकास के दावों को देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed