{"_id":"578d23054f1c1b4c68c4b514","slug":"councillor-arrived-armed-board-meeting-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड मीटिंग में हथियार लेकर पहुंचे पार्षद को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड मीटिंग में हथियार लेकर पहुंचे पार्षद को नोटिस
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद ने अनुशासन को ठेंगा दिखाया तो महापौर अशु वर्मा को गुस्सा आ गया। बोर्ड मीटिंग में रिवाल्वर लेकर आने और मामला मीडिया में जाने के बाद महापौर ने बसपा पार्षद आदिल मलिक को नोटिस जारी किया है। मेयर ने उनसे जवाब तलब किया है।
14 जुलाई को हुई बोर्ड मीटिंग में बसपा पार्षद आदिल मलिक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ सदन में दिन भर बैठे रहे। जबकि सदन और कार्यकारिणी की बैठक में कोई भी हथियार लाने पर प्रतिबंध हैं। मीडिया ने इस मामले को प्रकाशित किया था।
आदिल मलिक का फोटो भी मीडियाकर्मियों ने खींच लिया था। महापौर अशु वर्मा ने सोमवार को पार्षद आदिल मलिक को नोटिस जारी कर कहा है कि बोर्ड बैठक में असलहा लाना घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण दें, अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की संस्तुति भी कर दी जाएगी। उधर, पार्षद आदिल मलिक का कहना है कि वह असलहा लेकर सदन में नहीं गए। उनका कहना है कि अभी उन्हें नोटिस नहीं मिला है। यदि नोटिस मिलेगा तो उसका जवाब दिया जाएगा।