फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation team that came to catch the dog was stopped, police called

Ghaziabad News: कुत्ता पकड़ने आई निगम टीम को रोका, बुलाई पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Corporation team that came to catch the dog was stopped, police called
वसुंधरा। सेक्टर-17 के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में स्थानीय लोगों की शिकायत पर शनिवार को कुत्तों को पकड़ने पहुंची टीम को कुत्ता प्रेमियों ने रोका। कुत्ता प्रेमियों के विरोध पर आरडब्ल्यूए ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद ही निगम टीम सोसायटी से चार कुत्तों को सोसायटी से बाहर लेकर जा पाई।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एचके चौहान ने बताया कि लोगोंं की ओर से लगातार शिकायत करने के कारण शनिवार सुबह को नगर निगम की टीम गाड़ी समेत पहुंची थी लेकिन कुत्ता प्रेमियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। काफी देर तक भी टीम को कुत्ता नहीं ले जाने देने पर मजबूरन पुलिस को सूचना दी गई। रामप्रस्थ चौकी से पुलिस पहुंची। काफी देर समझाने के बाद ही कुत्ता प्रेमी शांत हुए। वहीं कुत्ता प्रेमियों को सोसायटी से बाहर ही खाना खिलाने को कहा गया ताकि सोसायटी के अंदर आवारा कुत्ते के किसी को काटने के मामले सामने नहीं आएं। पार्षद नरेश भाटी ने बताया कि लोगों की मांग पर निगम टीम बुलाकर कुत्तों को पकड़वाकर बधियाकरण कराया जाएगा। ताकि कुत्तों की तादात नहीं बढ़े।
विज्ञापन

सोसायटी के 10 ब्लॉक में 40 से ज्यादा कुत्ते
एचके चौहान ने बताया कि सेक्टर 17 के जी व एच में बनी सोसायटी के 10 ब्लॉक में 570 फ्लैट रहते हैं। सभी ब्लॉक आवारा कुत्तों की संख्या 40 से ज्यादा है। इसका कारण कुत्तों को जगह-जगह पर खाना खिलाया जाना है। पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के हिंसक होने व लोगों को निशाना बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण कुत्तों को सोसायटी से बाहर खाना खिलाने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन कुत्ता प्रेमी ऐसा करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकी पहुंचने पर शांत हुआ था मामला
स्थानीय निवासी सुमित त्यागी ने बताया कि लोगों ने कुत्तों की समस्या से परेशान होकर शुक्रवार रात को प्रदर्शन किया था। सोसायटी में कुत्तों की तादात हद से ज्यादा होने और सार्वजनिक स्थानों पर खाने खिलाने को लेकर नाराजगी जताई थी। दस दिन में कुत्ते चार लोगों को काट चुके हैं। प्रदर्शन करने को लेकर कुत्ता प्रेमियों ने विरोध जताया था। दोनों पक्षों की ओर से मामला रामप्रस्थ चौकी पहुंचा था। पुलिस ने दाेनों पक्षों से तहरीर लेकर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed