फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation employees beat up businessman who went to deposit property tax

Ghaziabad News: संपत्तिकर जमा कराने गए व्यापारी के साथ निगम कर्मियों ने की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees beat up businessman who went to deposit property tax
गाजियाबाद। नगर निगम के जोनल कार्यालय में संपत्ति कर जमा करने गए व्यापारी के साथ मारपीट की गई। इसके आहत व्यापारी ने बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में पत्र देकर कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आकाश गुप्ता ने निगम कार्यालय दिए पत्र में आरोप लगाया कि वह अपने मित्र ललित के साथ नगर निगम के सिटी जोन कार्यालय गए थे। जहां ललित का 35 हजार रुपये का कर बकाया था। आकाश के अनुसार जब उन्होंने निगम के बाबू उमेश प्रताप से बकाये कर को दो भागों में जमा करने का अनुरोध किया। तब बाबू ने उनसे 35 हजार रुपये का एक चेक लिया और बोला कि इसको बैंक में नहीं लगाया जाएगा और वापस भेज दिया। दूसरे दिन फिर गुहार लगाने पहुंचे आकाश को बताया गया कि चेक तो लगा दिया गया है। इसपर उन्होंने कहा कि अकाउंट में पैसा भी नहीं है। ऐसे में जब मना किया था तो चेक क्यों लगा दिया। इस पर दोनों में कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उन्होंने जोनल प्रभारी से की और वापस जाने लगा। उन्होंने बताया कि वह पार्किंग में अपने बाइक पर बैठ के निकल ही रहे थे कि पीछे से बाबू उमेश प्रताप और जितेंद्र चौहान ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट के साथ ही उनके पास मौजूद रुपये भी छिन लिए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed