फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   corona patient after treatment not drop ambulance

कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अपने या सार्वजनिक वाहन से घर जाएंगे मरीज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
corona patient after treatment not drop ambulance
कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अपने या सार्वजनिक वाहन से घर जाएंगे मरीज  कोरोना मरीज को वापस घर नहीं छोड़ेगी एंबुलेंस मिशन निदेशक ने जारी किए निर्देश माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोना मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अब अपने वाहन से ही घर जाना होगा। शासन ने संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों को एंबुलेंस से घर छोड़ने पर रोक लगा दी है।शासन का फरमान ऐसे समय में आया है जब कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में लगाई एंबुलेंसे भी कम पड़ रही है और प्राइवेट डाक्टरों से एंबुुलेंस जन सेवा के लिए मांगी गई है।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि 108 और एएलएस एंबुलेंस के जरिए कोविड और अन्य रोगियों को ड्रॉप बैक दिया जा रहाहै जो अनुबंध के विपरीत है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में देर हो जाती है ऐसे में ड्रॉप बैक की सुविधा नहीं दी जा सकती। विशेष स्थिति में शासन व उच्चाधिकारियों  से अनुमति लेने के बाद ही ड्रॉप बैक दिया जाए।जिले में कोरोना संक्रमित लोगों को घर से अस्पताल तक पहुंचाने 14 सरकारी एंबुलेंसों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि निजी अस्पतालों की ओर से भी 26 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं। हालांकि जिले के एंबुलेंस प्रभारी जयविंदर ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि निजी अस्पतालों से मुहैया करवाई गईं एंबुलेंस उन्हें हैंडओवर नहीं की गई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों को अस्पताल से घर पहुंचाने को लेकर भी शासन ने नई गाइड लाइन जारी हैं। नई गाइड लाइन के अनुसार अब एंबुलेंस के जरिए संक्रमण मुक्त होने वालों को अस्पताल से घर नहीं छोड़ा जाएगा।  -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed