फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Controversy over playing song at birthday party, young man stabbed

Ghaziabad News: बर्थडे पार्टी में गाना बजाने पर विवाद, युवक को मारा चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Controversy over playing song at birthday party, young man stabbed
कौशांबी। लिंकरोड थानाक्षेत्र महाराजपुर निवासी अमित का बर्थडे पार्टी में गाना बजाने को लेकर अपने ही दो रिश्तेदारों से विवाद हो गया। आरोपियों ने छह फरवरी की रात मारपीट करते हुए अमित को चाकू मार दिया। घायल का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं युवक की मां पिंकी की तरफ से मारपीट करने वाले कन्हैया, सुनील व कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 06 जनवरी को उनका बेटा अमित बर्थडे पार्टी में कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित भोवापुर गया था। यहां किसी बात को लेकर उसका कन्हैया, सुनील और कुलदीप ने विवाद शुरू कर दिया। तीनों ने अमित से मारपीट करते हुए उनके बेटे के शरीर पर दो बार चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने बेटे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद पार्टी में गाना बजाने को लेकर हुआ था। युवक की हालत अब पहले से ठीक है। एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed