फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   controversy over dumping ground, divisional meeting today will

डंपिंग ग्राउंड पर विवाद, मंडलायुक्त आज लेंगे बैठक

Mon, 30 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
controversy over dumping ground, divisional meeting today will
dumping ground - फोटो : अमर उजाला

 डूंडाहेडा के बाद प्रताप विहार में भी डंपिंग ग्राउंड को लेकर विवाद हो गया है। आवास विकास परिषद को अपनी सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना डूबती हुई नजर आने लगी है। इसके लिए आविप ने विरोध किया है। ऐसे में मंडलायुक्त ने मंगलवार को नगर निगम, आविप और जीडीए के अधिकारियों को बुलाया है।

विज्ञापन


इस संयुक्त बैठक में डंपिंग ग्राउंड को लेकर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।पूर्व में नगर निगम ने डूंडाहेड़ा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की तो कुछ बिल्डर इसके खिलाफ कोर्ट चले गए। हालांकि हाईकोर्ट से फैसला नगर निगम के पक्ष में हुआ, लेकिन बिल्डरों ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी।
विज्ञापन


अब मामला विचाराधीन है। इसके बाद नगर निगम ने प्रताप विहार में सरकारी जमीन पर अस्थायी डंपिंग ग्राउंड बनाया, लेकिन अब इसके बगल में ही आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना विकसित हो गई है। ऐसे में फ्लैटों के सामने डंपिंग ग्राउंड आ जाने से आविप के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, मिट्ठेपुर के लोगों ने एनजीटी में जनहित याचिका दाखिल कर डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर दिया है। बीते दिनों एनजीटी ने भी गाजियाबाद के अफसरों को फटकार लगाई थी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed