Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress workers stopped by police before gheraoing BJP office

Ghaziabad News: कांग्रेस के बीजेपी दफ्तर के घेराव से पहले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress workers stopped by police before gheraoing BJP office
आंबेडकर रोड पर कांग्रेस पदाधिकारियों को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद
गाजियाबाद। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी दफ्तर के घेराव से पहले ही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। बृहस्पतिवार को पुराने बस अड्डे स्थित कार्यालय पर ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन धक्कामुक्की और झड़प के बाद वह मालीवाड़ा से निकल कर आगे बढ़ गए लेकिन वहां पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को घेर लिया और उसके बाद उनको सिहानी गेट थाने में ले गए। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने बताया घेराव के आह्वान के बाद ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। उसके बाद भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे जिनको रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि बीजेपी ने नेशनल हेराल्ड के फर्जी केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फंसाया था। झूठी चार्जशीट को कोर्ट ने नहीं माना। यह सच्चाई सामने आने के बाद प्रधानमंत्री को सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित सभी कांग्रेसियों से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस यूपी के महासचिव विजेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, नवीन कौशिक, महानगर संगठन प्रभारी विकास शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, लक्ष्मी वर्मा, अश्विनी त्यागी, नवीन कौशक, आकांक्षा वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंबेडकर रोड पर कांग्रेस पदाधिकारियों को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद

आंबेडकर रोड पर कांग्रेस पदाधिकारियों को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed