फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress gave Dolly Sharma a chance to contest for the second time

Ghaziabad News: कांग्रेस ने डॉली शर्मा को बनाया प्रत्याशी, दूसरी बार लड़ेंगी चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Congress gave Dolly Sharma a chance to contest for the second time
गाजियाबाद। कांग्रेस ने डॉली शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लगातार दूसरी बार उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बुधवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणु गोपाल की ओर से जारी सूची में डॉली शर्मा के नाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

डॉली शर्मा के पिता नरेंद्र भारद्वाज कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। पहली बार डॉली शर्मा कांग्रेस के टिकट पर 2017 में मेयर का चुनाव लड़ीं और हार गईं। वह दूसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 1,19,091 वोट मिले थे। 39 वर्षीय डॉली शर्मा परास्नातक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से प्रत्याशी बनाया। इस बार वह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 1,11,944 वोट मिले।
विज्ञापन

--------- ---
मैं क्षेत्र की बेटी हूं यहां की परेशानियां समझती हूं: डॉली शर्मा

- कांग्रेस ने गाजियाबाद सीट पर खेला ब्राह्मण कार्ड

साहिबाबाद। कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए गाजियाबाद सीट पर भाजपा के अतुल गर्ग के सामने डॉली शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी बनने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भले ही पिछले चुनाव में वह जीत दर्ज नहीं करा सकीं लेकिन क्षेत्र में लोगों के बीच जाती रहीं और अपनी जमीन तैयार करती रहीं। कहा कि वह क्षेत्र की बेटी हैं और यहां की सभी समस्याएं जानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार डॉली शर्मा का कहना है कि कांग्रेस के पास गाजियाबाद के लिए मुद्दे ही मुद्दे हैं। वह कहती हैं कि पिछले पंद्रह वर्ष में क्षेत्र को अस्पताल, डिग्री कालेज, खोड़ा में गंगाजल और लोनी में पानी की निकासी जैसी समस्याओं का समाधान सत्ता पक्ष नहीं करा सकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता का समर्थन और प्यार उन्हें मिलेगा। वह टीएचए के सूर्य नगर स्थित सी ब्लॉक में परिवार के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed