फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress District President of Bulandshahr expelled from party for six years

Bulandshahr: कांग्रेस जिलाध्यक्ष छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित, पदाधिकारियों के खिलाफ लिखा था पत्र

Mon, 06 May 2024 07:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 May 2024 07:55 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद अखबारों में भी सुर्खियां बनीं तो जिलाध्यक्ष ने दावा किया था कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। अनुशासन समिति की ओर से कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Congress District President of Bulandshahr expelled from party for six years
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की अनुशासन समिति ने जिलाध्यक्ष को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी हाईकमान की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब पार्टी के पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी की ओर से फंड जारी किया गया था। जिलाध्यक्ष राकेश भाटी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा था। पत्र में दावा किया गया था कि प्रचार के फंड जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष राकेश भाटी की ओर से प्रत्याशी की सहमति से प्रचार-प्रसार पर कुछ धनराशि खर्च की थी।
विज्ञापन


पत्र में दावा किया गया था कि पार्टी के प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी उनके पास आए और फंड की शेष बची धनराशि को अपने साथ ले गए और कहा कि वह अपने स्तर से ही इस धनराशि को खर्च करेंगे। जिलाध्यक्ष के वायरल पत्र में आशंका जताई थी कि प्रचार के फंड का दुरुपयोग न हो, इसके लिए जांच की जानी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद अखबारों में भी सुर्खियां बनीं तो जिलाध्यक्ष ने दावा किया था कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। दूसरी ओर पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने राकेश भाटी को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया था।


इसके बाद जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने जबाव दिया था कि उन्होंने नियमानुसार जांच के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था। राकेश भाटी की ओऱ से दिए गए स्पष्टीकरण से अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने असंतुष्टि जाहिर करते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed