फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Conflict erupts on Hum-Tum Road, GDA team returns empty-handed due to protests

Ghaziabad News: हम-तुम रोड पर घमासान, विरोध के चलते जीडीए की टीम बैरंग लौटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Conflict erupts on Hum-Tum Road, GDA team returns empty-handed due to protests
गाजियाबाद। हम-तुम रोड के निर्माण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को सड़क पर भरे पानी की निकासी के लिए पहुंची गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम का मोरटा गांव के लोगों और आसपास की सोसायटियों के निवासियों ने घेराव कर दिया। विरोध बढ़ने पर टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। टीम में जीडीए के चीफ इंजीनियर आलोक रंजन भी मौजूद रहे। लगातार विरोध के कारण सड़क निर्माण का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


मोरटा गांव निवासी व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में कच्चा नाला बना रहा है। इससे सड़क पर जमा गंदा पानी गांव के खेतों में पहुंच रहा है। इससे फसलों को नुकसान होने के साथ महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि चीफ इंजीनियर से स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की गई है। आरोप लगाया कि बिना पूरी तैयारी के सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीन ली गई है, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों की सहमति के बावजूद भुगतान लंबित होने से निर्माण कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मीटर चौड़ी सड़क की मांग पर अड़े
इस मार्ग से लगी सोसायटियों के निवासी छह मीटर के बजाय प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की मांग पर अड़े हैं। महक जीवन सोसायटी के निवासी सुनील अग्रवाल ने कहा कि सड़क को 24 मीटर चौड़ा ही बनाया जाना चाहिए। बिना सीवर लाइन और समुचित जल निकासी व्यवस्था के सड़क ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। निलाया ग्रीन सोसायटी के मंजीत सिंह ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब है। फिलहाल छह मीटर सड़क भी बन जाए तो लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्राधिकरण से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की।

24 मीटर चौड़ी ही बनेगी सड़क : जीडीए
जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि टेंडर 24 मीटर चौड़ी सड़क के लिए ही जारी किया गया है और भविष्य में सड़क उसी चौड़ाई में विकसित की जाएगी। फिलहाल लोगों की आवाजाही की समस्या को देखते हुए छह मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क को और चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को लेकर करीब नौ सोसायटियों को नोटिस जारी किया गया है। सीवेज की उचित व्यवस्था जिन सोसायटियों में नहीं मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम सर्वे कर चुकी है, लेकिन हालिया विरोध के चलते काम रुका हुआ है, जिसे जल्द दोबारा शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed