{"_id":"67cc9228e654e6e5f9076a74","slug":"college-student-missing-kidnapping-alleged-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105413-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कॉलेज गई छात्रा लापता, अगवा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कॉलेज गई छात्रा लापता, अगवा करने का आरोप
विज्ञापन
मुरादनगर। नगर की एक कॉलोनी से कॉलेज में परीक्षा शुल्क जमा करने गई छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने चार लोगों पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उक्त कॉलोनी निवासी युवती दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि छात्रा बीती 28 फरवरी को कॉलेज में परीक्षा शुल्क जमा करने गई थी, मगर घर नहीं लौटी। परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने निशांत तोमर, अरुण चौधरी निवासी मिल्क चाकरपुर, गगन सैनी निवासी गांव मुरादपुरपुर्सी व दीपक शर्मा निवासी अज्ञात के खिलाफ छात्रा को अगवा करने की तहरीर दी। एसीपी मसूरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।