फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Collection agent had given false robbery information to repay the loan, arrested

Ghaziabad News: कर्ज उतारने को कलेक्शन एजेंट ने दी थी झूठी लूट की सूचना, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Collection agent had given false robbery information to repay the loan, arrested
लोनी। ट्रॉनिका सिटी में अज्ञात बदमाशों द्वारा पैसों से भरा बैग लूटने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को करीब सवा लाख रुपये का कलेक्शन करके कंपनी में जमा करना था। आरोपी पर कर्ज ज्यादा हो गया था, इन रुपयों से वह अपना कर्ज उतारना चाहता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख 21 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मोहित निवासी बंसल चौक राम पार्क ने पुलिस को सूचना दी की अज्ञात बदमाशों में हथियार के बल पर उनसे ट्राॅनिका सिटी में रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब सवा लाख रुपये थे। मोहित ट्रॉनिका सिटी स्थित श्रीराम इंडस्ट्रीज कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर हैं। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। मोहित से पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो मोहित बार-बार बयान बदलने लगा। पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की। कुछ देर बाद ही मोहित ने सारी बातें पुलिस को बता दी। मोहित अपना कर्ज उतारने के लिए लूट का बात बनाई थी। पुलिस ने मोहित के घर से रुपयों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed