फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cold wave increases chill during sunny day

Ghaziabad News: दिन में खिली धूप पर शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increases chill during sunny day
कविनगर में सुबह के समय अलाव जलाकर हाथ तापते लोग। संवाद
गाजियाबाद। बुधवार को करीब चार घंटे चटक धूप निकली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। शाम सवा पांच बजे सूरज बादलों में छिप गया और शीतलहर में लोग सिकुड़ने को मजबूर हो गए। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली, जिससे खुले में लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साढ़े सात बजे के आसपास तापमान 12 डिग्री पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में सूरज निकल सकता है। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने और तेज हवा चलने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से आसमान में बादल छा सकते हैं। जहां तहां बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसका गेहूं को फायदा मिलेगा। सरसों की जिस फसल में फूल आ रहा है, उसको नुकसान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed