फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coils stolen from woman's body kept in ambulance

Ghaziabad News: एंबुलेंस में रखे महिला के शव से कुंडल किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Coils stolen from woman's body kept in ambulance
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में एंबुलेंस में रखी मृतक महिला के कान से कुंडल चोरी होने की मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि कुंडल एम्बुलेंस में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने चोरी किये हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार पिछले दो सप्ताह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब परिवार ने पुलिस आयुक्त से मिलने की बात कही है। लोहिया नगर स्थित लाल क्वार्टर निवासी हिमांशु ने बताया कि उनकी मां चमनवती बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती थी। तीन जून को उनकी मौत हो गई। उनके शव को घर लाने की तैयारी की गई। इसके लिए अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस से मदद मांगी गई। शव को एंबुलेंस में रख दिया गया। तब तक उनकी मां के कानों में कुंडल थे, लेकिन जब शव को घर पर उतारा गया तो कानों में कुंडल नहीं थे। उन्होंने इसकी शिकायत उसी वक्त स्थानीय चौकी पर तैनात दरोगा से की तो उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने मां का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि एंबुलेंस में उस वक्त तीन कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने उनकी मां के कानों से कुंडल निकाल लिए थे। हिमांशु ने बताया कि वह थाने और अधिकारियों के पास चक्कर लगाकर थक गए हैं। अब इस मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करेंगे। डीसीपी नगर कुमार ज्ञानञ्य सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि इस तरह का मामला है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed