{"_id":"685c494666d3e00a4e038279","slug":"cm-will-inaugurate-cels-data-center-in-the-city-today-on-its-foundation-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-664780-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शहर में आज सीएम, स्थापना दिवस पर सीईएल के डाटा सेंटर का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शहर में आज सीएम, स्थापना दिवस पर सीईएल के डाटा सेंटर का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
साहिबाबाद।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शहर में रहेंगे। वह यहां साहिबाबाद साइट फोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के स्थापना दिवस पर डाटा संग्रह सेंटर का लोकार्पण करने आ रहे हैं। वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे यहां पहुंचेंगे। इसके बाद वह इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन में जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आला अधिकारी बुधवार देर रात तक व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटे रहे।
अधिकारियों के साथ ही कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कैलाश मानसरोवर भवन एवं सीईएल परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने जहां कंपनी अधिकारियों से भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियां जानीं। वहीं, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा समस्त अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय से पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे स्थलों पर निगरानी बनाए रखें और प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सीईएल के स्थापना दिवस में सुबह साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। इस दौरान वह यहां कंपनी द्वारा तैयार किए गए डाटा सेंटर का अनावरण करेंगे। सीईएल प्रवक्ता कृष्णवीर ने बताया कि यह खास किस्म का डाटा सेंटर है जो एक तरह से बैंक के लॉकर की तरह काम करेगा। इस डाटा सेंटर का लाभ औद्योगिक क्षेत्र के अन्य फैक्टरी संचालक भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
जन प्रतिनिधियों अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की नब्ज टटोलेंगे सीएम
सीईएल के कार्यक्रम के उपरांत करीब डेढ़ बजे सीएम कैलास मानसरोवर भवन पहुंचेंगे। यहां वह जन प्रतिनिधियों और अफसरों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सदर विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि इस दौरान वह कैलास मानसरोवर के लिए निकले यात्रियों से मुलाकात उन्हें किट वितरित कर जत्थे को रवाना करेंगे। सभी जन प्रतिनिधियों को प्रशासन की ओर से पत्र भेजा जा चुका है।
कड़कड़ मॉडल और झंडापुर में तैनात रहेगी पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीईएल कंपनी के आसपास कड़कड़ मॉडल और झंडापुर में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। बुधवार से ही क्षेत्र में पुलिस गश्त करती रही। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया कि क्षेत्र में प्रत्येक बाहरी लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। गत दो दिनों में सभी किरायदारों का भी सत्यापन किया गया है। सीएम की सुरक्षा में 600 पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल से लेकर सीएम के रूट तक तैनात रहेंगे। खाकी वर्दी के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर कदम पर निगरानी बनाए रखेंगे। पुलिस के साथ ही एलआईयू भी सक्रिय हो गई है।