फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM today will honor toppers

आज सीएम करेंगे टॉपर्स का सम्मान

Tue, 14 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
CM today will honor toppers
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

हर बार की तरह इस बार भी अमर उजाला द्वारा यूपी बोर्ड के जनपद टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी सेमिनार हॉल में प्रदेश भर के मेधावियों को सीएम अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


सीएम से सम्मान पाने की खुशी से छात्र और उनके अभिभावक बेहद उत्साहित हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में विपिन कुमार निवासी चितौड़ा ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। विपिन ने बताया कि उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि उनकी मुलाकात सीएम से होने वाली है। उनके पिता विनोद कुमार और मां कमलेश देवी ने इसे बड़े गौरव की बात बताया।
विज्ञापन


लालबाग कालोनी निवासी अंजू ने हाईस्कूल 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। अंजू को भी लखनऊ में सीएम सम्मानित करेंगे। अंजू ने बताया कि पापा अशोक कुमार इलेक्ट्रीशियन हैं और वह पिता का सहारा बनता चाहती हैं। पढ़ाई में पूरी मेहनत की, जिससे कुछ बन सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ सपना सा लग रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने का मौका मिलेगा। मन में इसकी खुशी है। अंजू कुमारी सम्मान लेने के लिए सोमवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इनके साथ ही हापुड़ की हाई स्कूल टॉपर प्रियंका और इंटर के टॉपर्स तुषार और शिवम शर्मा और बुलंदशहर की शमा परवीन और अलीसा को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed