फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Closure of a counter causes trouble and commotion over house tax payment

Ghaziabad News: एक खिड़की बंद होने से हाउस टैक्स जमा करने में परेशानी, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Closure of a counter causes trouble and commotion over house tax payment
वसुंधरा। जोनल कार्यालय में शुक्रवार को हाउस कर व यूजर चार्ज जमा करने में लोगों को परेशानी हुई। दो खिड़कियों में से एक बंद होने से लंबी लाइन लग गई। कर जमा न होने से परेशान लोगों ने कार्यालय में हंगामा किया और व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लाइन में खड़े लोगों ने आरोप लगाया कि वे करीब आधे घंटे से इंतजार कर रहे थे, पर कर जमा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

कुछ लोग कार्यालय के अंदर से ही कर जमा करा रहे थे। अमित ने असमान सुविधा पर नाराजगी जताई। सुशील यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों का कर अंदर से जमा किया जा रहा था। लोगों ने आपत्ति जताते हुए सभी करदाताओं के लिए समान व्यवस्था की मांग की। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से बंद खिड़की जल्द शुरू कराने को कहा। उनका कहना था कि दोनों खिड़कियों चालू होने से भीड़ कम होगी और समय बचेगा।
विज्ञापन

जोनल प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कमरे के अंदर से हाउस टैक्स नहीं जमा कराया जा रहा है, म्यूटेशन के कार्य के लिए कर्मचारी अंदर गए थे। दूसरी खिड़की भी सुविधानुसार खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed