फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cleaning up, then put the new driver returned too old

सफाई शुरू, नए ड्राइवर लगाए तो पुराने भी लौट आए

Sun, 09 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cleaning up, then put the new driver returned too old
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला

नगर आयुक्त और महापौर की सख्ती के चलते शनिवार को निगम वाहन चालकों की हड़ताल टूट गई। नगर आयुक्त ने मोहननगर और वसुंधरा जोन में 56 नए ड्राइवरों की नियुक्ति कर कूड़ा लिफ्टिंग के वाहन चलवाए तो तीन अन्य जोनों में निगम के पुराने ड्राइवर भी काम पर लौट आए।

विज्ञापन


मेयर अशु वर्मा और नगर आयुक्त अब्दुल समद ने खुद सिटी जोन गैराज पहुंचकर कूड़ा उठवाने के लिए वाहन सड़कों पर उतरवाए। नगर आयुक्त ने 10 वाहन चालकों को निलंबित कर दिया है।नगर निगम के 10 वाहनों को ठेके पर चलवाने को लेकर विरोध में उतरी वाहन चालक यूनियन के पदाधिकारी तीन दिन से हड़ताल पर थे।
विज्ञापन


वह नगर आयुक्त और महापौर पर दबाव बनाकर इस ठेके को निरस्त कराने का प्रयास कर रहे थे। मेयर-नगर आयुक्त के साथ आए पार्षदों और अन्य यूनियनों की एकजुटता के चलते वाहन चालक यूनियन की हेकड़ी दो दिन में ही निकल गई। बृहस्पतिवार को हड़ताली वाहन चालकों को नगर निगम मुख्यालय में दौड़ाया गया और दूसरे दिन मोहननगर जोन में।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तीसरे दिन शनिवार को महापौर अशु वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल समद और अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा खुद सिटी जोन के गैराज में वाहनों को चलवाने पहुंचे तो हड़ताली वाहन चालक भी सीधे हो गए।

नगर आयुक्त ने कई ठेका वाहन चालकों को बाहर का रास्ता दिखाकर 56 नए वाहन चालकों की नियुक्ति कर उन्हें वसुंधरा और मोहननगर जोन में तैनात कर दिया। विजय नगर, सिटी और कविनगर जोन में निगम के पुराने ड्राइवरों ने ही वाहन चलाए। नगर आयुक्त अब्दुल समद का कहना है कि सफाई कार्य में किसी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

10 वाहन चालकों का निलंबन किया गया है और 63 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए विभिन्न थानों में तहरीर भेज दी गई है। इनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। हड़ताल में शामिल रहे ड्राइवरों का वेतन काटा जाएगा।


इन ड्राइवरों को किया गया निलंबित
हरविंदर, इमरान, सुभाष, फरियाजुद्दीन, सुरेंद्र, इकराम, किरनपाल, सुभाष, प्रदीप और रणजीत को शनिवार को निलंबित किया गया है। जबकि इससे पहले पांच कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed