{"_id":"587661824f1c1b912bba8521","slug":"clean-look-tha-look-everywhere-kudehdan","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सुथरा दिखेगा टीएचए जगह-जगह लग रहे कूडे़दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सुथरा दिखेगा टीएचए जगह-जगह लग रहे कूडे़दान
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कूड़ेदान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में टीएचए को साफ-सुथरा दिखाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगम की ओर से जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कूड़े के ढेर को समय पर उठाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
कालोनियों में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए अन्य संसाधन की व्यवस्था भी की जा रही है। नगर निगम की ओर से टीएचए के दोनों जोन में 260 कूड़ेदान रखवाए जाने हैं। इनमें से 130 कूड़ेदान मोहन नगर जोन जबकि इतने ही कूड़ेदान वसुंधरा जोन में रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को काफी संख्या में कूड़ेदान रखा दिए गए। बाकी बृहस्पतिवार को रखे जाएंगे। इस दौरान लोगों से कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने की अपील की जा रही है ताकि शहर सुथरा रहे। सफाई निरीक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि जो लोग खुले में कूड़ा डालेंगे उन पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को कामर्शियल एरिया से दो बार कूड़ा उठाने और इलाके में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा उठाने के लिए दो वाहन भी नगर निगम ने खरीदे हैं। इनके आने के बाद टीएचए में वाहनों की संख्या 31 हो गई है। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए टैंपो और टीपर खरीदे जा रहे हैं।