फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Class 12 student returning from the market stabbed to death; minor friend accused

Ghaziabad News: बाजार से लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, नाबालिग दोस्त पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student returning from the market stabbed to death; minor friend accused
लोनी। घर में बैठे मृतक विनेश के परिवार के लोग। संवाद
लोनी । बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में बाजार से घर जा रहे 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम करीब सात बजे की वारदात के बाद आरोपी ही घायल किशोर को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां वह उसे भर्ती कराकर भाग गए। किशोर की मौत होने के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे लोनी बॉर्डर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शुरुआती जांच में किशोर को सीने के पास तीन चाकू लगने की बात सामने आई है। पुलिस सही जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि किशोर की पहचान बेहटा के रहने वाले विनेश (17) के रूप में हुई है। हत्या का आरोप भी एक नाबालिग पर ही है। इस मामले में शिकायत के आधार पर विनेश के नाबालिग दोस्त, उसके नाबालिग मामा और मां के साथ दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि वह बार-बार बयान बदल रहा है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ कॉल रिकॉर्ड के साथ मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विनेश के पढ़ाई और दौड़ में बेहतर होने से रंजिश मानने का आरोप
मूल रूप से कासगंज के रहने वाले राधेश्याम वर्तमान में परिवार के साथ बेहटा हाजीपुर में पांडेय की चक्की के पास रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा विनेश शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे घर से टूटी चप्पल जुड़वाने और कुछ सामान लेने बाजार गया था। वह घर से 200 रुपये लेकर निकला था। सामान खरीदने के बाद वह रेलवे ट्रैक किनारे से पैदल घर लौट रहा था। जहां आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनेश को उपचार के लिए राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि आरोपी दोस्त उनके बेटे से काफी समय से रंजिश रखता था। विनेश दौड़ने और पढ़ाई में उससे बेहतर था। इसी बात को लेकर वह अक्सर उसके साथ विवाद करता था। हालांकि आरोपी ने हाल में पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उनका विवाद और बढ़ गया। इसी कारण से सभी आरोपियों ने एक राय होकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी के बयान ने पुलिस को उलझाया
पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी नाबालिग दोस्त अलग-अलग बयान दे रहा है। उसने पुलिस को बताया है कि कुछ लड़के विनेश को पीट रहे थे। पिटाई करने वाले लोगों को वह जानता नहीं है। उसके घायल होने के बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया था। साथ ही वह घटनाक्रम को लेकर भी अलग-अलग जानकारी दे रहा है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की चार टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस की टीम पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच में जुटी है।



इंस्टाग्राम पर धमकी देने का आरोप
विनेश के पिता ने बताया कि तीन माह पूर्व उनके बेटे के साथ की मारपीट की गई थी। आरोपियों ने जूते को लेकर हुए विवाद में मारपीट की। उनके अनुसार इंस्टाग्राम आईडी पर विनेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। दस दिन पहले ही इंस्टाग्राम आईडी बंद कर दी थी।

लोनी। घर में बैठे मृतक विनेश के परिवार के लोग। संवाद

लोनी। घर में बैठे मृतक विनेश के परिवार के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed