फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clash between two parties over house dispute, 10 injured

Ghaziabad News: मकान के विवाद में दो पक्षों मेें संघर्ष, 10 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Clash between two parties over house dispute, 10 injured
संघर्ष में घायल युवक।
मोदीनगर। भोजपुर गांव में मकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व धारदार हथियार से वार किए गए। आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की।
विज्ञापन

संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भोजपुर और मोदीनगर भेजा गया। वहां से चार घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों में बुधवार रात समझौता होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह संघर्ष हो गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर निवासी नसीम व मोमीन पड़ोसी हैं। नसीम के भाई मुबारिक ने बताया कि मोमीन ने काफी समय पहले अपने मकान का कुछ हिस्सा मुरादनगर निवासी एक महिला को बेच दिया था। महिला से नसीम ने मकान खरीद लिया। नसीम ने मोमीन के मकान के शेष हिस्से का भी सौदा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीम उसकी कुछ राशि भी मोमीन को दे दी। मोमीन पक्ष का आरोप है कि नसीम बिना भुगतान किए बुधवार को मकान पर कब्जा करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिम्मेदार ग्रामीणों ने रात में दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे नसीम पक्ष फिर से मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा।

इस पर लगभग 30 मिनट तक जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में नसीम और मुबारिक पक्ष से फरजाना, अफसाना, सुऐब, मुरस्लीन व एक अन्य और मोमीन पक्ष से साहिबा, रिहाना, फरहान, इरशाद और एक अन्य घायल हो गए। रिहान, साहिबा व दो अन्य को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है। कार्यवाहक एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed