{"_id":"6945a21115938344ca07b935","slug":"city-zone-police-recovered-150-stolen-mobile-phones-and-handed-them-over-to-the-victims-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-784987-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सिटी जोन पुलिस ने चोरी गए 150 मोबाइल खोजकर पीड़ितों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सिटी जोन पुलिस ने चोरी गए 150 मोबाइल खोजकर पीड़ितों को सौंपे
विज्ञापन
युवती को मोबाइल फोन वापस करते पुलिसकर्मी। संवाद
गाजियाबाद। सिटी जोन की थाना पुलिस टीमों ने चोरी और झपटमारी के दौरान गुम हुए 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। टीमों ने सर्विलांस से विभिन्न राज्यों और जनपदों से मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। गुम मोबाइल फोन पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा की।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि नगर जोन के विभिन्न थानों में सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चोरी, स्नैचिंग व मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज थी। इसके तहत थानों और स्वाट टीम ने सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की सहायता से अलग-अलग कंपनियों के 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह मोबाइल फोन दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत 35 लाख रुपये है। शुक्रवार को डीसीपी नगर ने बरामद मोबाइल फोनों के स्वामियों को पुलिस लाइन पर बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन सुपुर्द किए । वहीं, पीड़ितों का कहना है कि वह अपने गुम और लूटे गए मोबाइल फोन को मिलने की आस छोड़ चुके थे लेकिन पुलिस ने नई तकनीकी के जरिए मोबाइल फोन खोजकर वापस कर दिए।
डीसीपी ने बताया कि लूट और चोरी के मोबाइल खरीदने वालों से पूछताछ के आधार पर मोबाइल फोन लुटेरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर कोतवाली ने 42, विजयनगर ने 36, सिहानी गेट ने 16, नंदग्राम ने 23, कविनगर ने 6, मधुबन बापूधाम ने 19 और थाना साइबर की टीम ने आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।