फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   city's power rain storm stalled

आंधी-बारिश ने ठप की शहर की बिजली

Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
 city's power rain storm stalled
बा‌रिश - फोटो : अमर उजाला

आधी रात आंधी के साथ आई बारिश साथ में आफत भी लाई। लोगों को गर्मी से भले ही कुछ समय को निजात मिल गई, लेकिन बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। आंधी-बारिश की वजह से बृहस्पतिवार देर रात 12:10 बजे नेहरू नगर, अशोक नगर, मालीवाड़ा समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


  देर रात आई आंधी-बारिश की वजह से बृहस्पतिवार रात नेहरू नगर, अशोक नगर, मालीवाड़ा में 12:10 बजे आपूर्ति ठप हो गई। 2:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। शुक्रवार तड़के लोहारपुरा में लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग की वजह से फुंक  जाने से बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन


सुबह पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू किया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि ओवरलोडिंग की वजह से इसके फिर से फुंकने का डर बना रहा। कारपोरेशन के अधिकारी इसे बदलकर 400 केवी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह तलाश करते रहे, लेकिन जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर नेहरू नगर डीपीएच 132 केवी सब-स्टेशन में लाइटिंग अरेस्ट खराब हो गया। इसे बदलने के लिए दोपहर 12:30 बजे सब-स्टेशन बंद कर दिया गया। इससे नेहरू नगर, घंटाघर, नवयुग मार्केट, सिटी बिजली घर और अंबेडकर रोड सब-स्टेशन बंद हो गए।

करीब आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ढाई घंटे बाद खराब उपकरणों को ठीक कर करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके अलावा लालकुआं, नंदग्राम क्षेत्र में भी रात साढ़े 12 बजे से कटौती होती रही।


वहीं अशोक नगर में बृहस्पतिवार रात को तार टूटने से बिजली कटौती रही। हालांकि देर रात में कालोनी को दूसरे फीडर से सप्लाई दे दी गई। शुक्रवार सुबह इन तारों को ठीक करने के लिए दो घंटे कटौती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed