फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   City residents will get six hours more water on Holi

Ghaziabad News: होली पर शहरवासियों को छह घंटे ज्यादा मिलेगा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
City residents will get six hours more water on Holi
गाजियाबाद। होली पर शहरवासियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम के जलकल विभाग ने छह घंटे ज्यादा जलापूर्ति का दावा किया है। सुबह 6.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक शहर में पानी की आपूर्ति होगी। इससे संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 8178018388 पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
विज्ञापन

महाप्रबंध जल केपी आनंद ने बताया कि साधारण दिनों में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक जलापूर्ति की जाती है। होली पर पानी की खपत बढ़ेगी। ऐसे में 25 मार्च को पंप संचालकों को सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पंप चलाकर सीधी आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। 24 मार्च की रात में टंकियों को भरने के निर्देश दिए हैं, इस पानी की सप्लाई दोपहर 12.30 बजे के बाद की जाएगी। आम दिनों की तुलना में 25 मार्च को कुल छह घंटे अतिरिक्त जलापूर्ति की जाएगी। शाम को पांच से रात आठ बजे तक पेयजल मिलेगा। प्रतिदिन लगभग 350 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) पानी की आपूर्ति होती है। होली के दिन 600 एमएलडी तक खपत का आंकड़ा पाहुंच सकता है। जलकल विभाग के कर्मचारियों की शिफ्टों के आधार पर ड्यूटी लगाई गई है। जलापूर्ति संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन


होलिका दहन से सड़कें नहीं होंगी क्षतिग्रस्त
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि निगम क्षेत्र में 242 स्थानों पर होलिका दहन होगा। निर्माण विभाग के अधिकारियों को होलिका दहन वाले सभी स्थानों पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए हैं। सड़क पर डाली गई मिट्टी के ऊपर होलिका दहन होगा, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने की संभावना कम होगी। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। होलीका दहन से पूर्व आरडब्ल्यूए और जनप्रतिनिधियों से समन्वय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति
ऊर्जा निगम की तरफ से भी होली पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया गया है। मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि सभी कर्मचारियों को रखरखाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। 24 व 25 मार्च को कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। फॉल्ट की शिकायत पर अवर अभियंताओं को तत्काल टीम भेजकर मरम्मत कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed