फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CISF jawan died after being hit by an unknown vehicle

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सीआईएसएफ जवान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
CISF jawan died after being hit by an unknown vehicle
इंदिरापुरम।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र स्थित कनावनी इलाके में 24 अगस्त की सुबह करीब छह बजे ड्यूटी जा रहे सीआईएसएफ पांचवीं बटालियन के जवान सुशील कुमार (37) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुशील कुमार घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सीआईएसएफ कट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस और सीआईएसएफ कैंप से अन्य जवान मौके पर पहुंचे। अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। दोपहर बाद सीआईएसएफ कैंप में श्रद्धांजलि अर्पित कर जवान के पार्थिव शरीर को लेकर परिजन मूल निवास गौतमबुद्धनगर जिला स्थित चिरौली गांव ले गए।


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुशील कुमार जेवर थानाक्षेत्र के चिरोली गांव के रहने वाले थे। इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं बटालियन में सिपाही के पद पर उनकी तैनाती थी। वर्तमान में उनकी ड्यूटी दिल्ली संसद में थी। हर रोज सीआईएसएफ कैंप से कर्मियों को लेकर संसद जाने वाली बस से ही वह ड्यूटी पर जाते थे। रविवार को भी वह घर से कैंप आ रहे थे। सीआईएसएफ कट के पास किसी काम से वह सड़क किनारे रुके हुए थे। तभी अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पास के ही निजी अस्पताल में सीआईएसएफ जवान को भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। यहां से पार्थिव शरीर को सीआईएसएफ कैंप ले जाया गया, जहां अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन को ट्रेस करने का प्रयास कि जा रहा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed