{"_id":"58501ac24f1c1bdd5d649bfc","slug":"christmas-and-new-year-celebration-bash-on-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर भी नोटबंदी की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर भी नोटबंदी की मार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
टूर एंड ट्रैवल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद/साहिबाबाद। नोटबंदी का असर इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर भी पड़ेगा। टूर पैकेज के जरिए हर साल 25 दिसंबर से एक जनवरी के बीच करीब 10 से 12 करोड़ का होने वाला कारोबार इस बार पूरी तरह से ठप दिख रहा है।
विज्ञापन
नोटबंदी की वजह से शहर में टूर पैकेज देने वाली कंपनियों और लोकल एजेंट्स का धंधा मंदा पड़ गया है। पूरे नवंबर और दिसंबर के दो सप्ताह बीतने के बावजूद न के बराबर बुकिंग हुई हैं जबकि बीते वर्षों तक इस दौरान 60 फीसदी से ज्यादा का कारोबार हो जाता था।
विज्ञापन
टूर एंड ट्रैवल्स संचालक बंटी ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने बुकिंग कैंसल करा दी हैं। लोगों के पास घूमने के दौरान खर्च करने के लिए नकदी नहीं है। वर्ष के आखिरी महीने में ही ज्यादातर बुकिंग होती हैं।
विज्ञापन
युवाओं और नौकरीपेशा लोगों का प्लान अंतिम वक्त में ही बनता है, जिससे इस दौरान ज्यादा बुकिंग होती है लेकिन इस बार कारोबार पूरी तरह से मंदा है। ट्रैवल एजेंसी संचालक गौरव ने बताया कि पिछले वर्ष इस दौरान एक हजार से अधिक बुकिंग हुई थी लेकिन इस बार बमुश्किल ही बुकिंग हैं, जिन लोगों ने एडवांस में बुकिंग कराई थी, उनकी ओर से भी बुकिंग कैंसल कर दी गईं हैं।
आधे से अधिक बुकिंग गोवा की होती है
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए 50 फीसदी से अधिक की बुकिंग केवल गोवा के लिए होती हैं। करीब 25 फीसदी बुकिंग विदेशों के टूर पैकेज जबकि बाकी 25 फीसदी में देश के हिल स्टेशन शामिल होते हैं, जहां ऑफ सीजन में लोगों को अच्छी डील मिल जाती है। इनमें शिमला, मनाली, राजस्थान, केरला आदि जगह हैं लेकिन नोटबंदी से बुकिंग प्रभावित होने से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक परेशान हैं।
कैश बिना कैसा सेलिब्रेशन
27 दिसंबर को बच्चों के साथ गोवा जाने का प्लान बनाया था लेकिन बैंक से कैश नहीं निकल पाने की वजह से प्लान कैंसल करना पड़ा। - जय दीक्षित, शालीमार गार्डन
इस बार परिवार संग माउंट आबू जाने की तैयारी थी लेकिन नोटबंदी के कारण घर के सारे जरूरी काम अटके पड़े हैं। ऐसे में कहीं नहीं जा पा रहे हैं। - आशीष, साहिबाबाद
कैश की कमी है। बाहर जाने पर शॉपिंग व अन्य सामान को खरीदने के लिए कैश की जरूरत पड़ेगी जोकि फिलहाल हमारे पास है नहीं। -बीपी सिंह, राजेंद्र नगर