फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   child was sitting on balcony railing of sixth floor video viral

जाल ने बचाई जान: छठी मंजिल के बालकनी की ग्रिल पर बैठा बच्चा, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वीडियो

Thu, 22 Jan 2026 08:44 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Jan 2026 08:44 PM IST
सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सोसायटी में छठी मंजिल की बालकनी पर ग्रिल के ऊपर एक छह साल का बच्चा बैठा है। वीडियो 17 सेकंड का है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

विज्ञापन
child was sitting on balcony railing of sixth floor video viral
छठी मंजिल की बालकनी पर बैठा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहिंसाखंड स्थित एक बहुमंजिला सोसायटी के छठी मंजिल की बालकनी पर बैठे बच्चे की वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुई। वीडियो में बच्चा बालकनी के ग्रिल पर बैठा दिख रहा है, नीचे से लोग उसे आवाज लगा रहे हैं। गनीमत रही कि कबूतर से बचने के लिए बालकनी में जाल लगाई गई थी, जिसकी वजह से बच्चा गिरने से बचा। वहीं नीचे से वीडियो बना रहे लोगों परिजनों को सूचना दी और बच्चे को सकुशल ग्रिल से उतार लिया गया। 

विज्ञापन


बालकनी के ग्रिल पर बैठे बच्चे की वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुई। यह वीडियो अहिंसाखंड स्थित एंजेल जुपिटर सोसायटी का है। यह वीडियो 17 सेकेंड का है, जिसमें बच्चा बालकनी के ग्रिल पर बैठा नजर आ रहा है। इंदिरापुरम निवासी अंजना ने बताया कि वीडियो एंजल जुपिटर सोसायटी का करीब एक सप्ताह पुराना है। सोसायटी के एक टावर में छठी मंजिल पर रहने वाले दंपति का बेटा बालकनी की ग्रिल पर बैठा है। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि बालकनी में कबूतर को रोकने के लिए जाल लगा था, जिसके चलते बच्चा गिरने से बच गया। वायरल वीडियो सोसायटी के ही किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है। नीचे से लोग बच्चे को सतर्क करने के लिए चिल्ला भी रहा है। बताया जा रहा है कि तुरंत बच्चे के परिजनों को सूचना दी गई और उन्होंने बच्चे को बालकनी की ग्रिल से उतार लिया। बच्चे की उम्र करीब छह वर्ष बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अंदेशा है कि बालकनी में रखे सामान पर पैर रखकर वह ग्रिल पर चढ़ा था। बच्चे की कुशलता जानने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बच्चा ऑटिज्म नाम की एक बीमारी से ग्रसित है। फिलहाल, बच्चा ठीक है इसकी पुष्टि परिजनों ने भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed