{"_id":"6972437be5497c06c70f3e15","slug":"child-died-after-falling-into-a-drain-in-ghaziabad-s-mussoorie-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरे बच्चे की मौत: घर के पास खेलते समय फिसला पैर, दूसरे बच्चे ने देख मचाया शोर, इलाज के दौरान गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरे बच्चे की मौत: घर के पास खेलते समय फिसला पैर, दूसरे बच्चे ने देख मचाया शोर, इलाज के दौरान गई जान
Thu, 22 Jan 2026 09:06 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:06 PM IST
सार
इलाके के प्रधान ने कहा कि गांव में खुले नालों के कारण लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है और इस ओर जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत झुंडपुरा गांव में बुधवार शाम चार बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। झुंडपुरा निवासी 11 वर्षीय आहिल पुत्र जाहिद की खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आहिल के पिता मजदूरी करते हैं, आहिल एक बहन व चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
आहिल रोज की तरह घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास में बने खुले नाले में गिर गया। नाले में पानी भरा होने के कारण बच्चा बाहर नहीं निकल सका और कुछ ही देर में उसकी जान चली गई। बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं भी थीं, जिस कारण उसे अक्सर दौरा भी पड़ जाता था। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक बच्चे ने नाले में गिरे आहिल को देखा तो उसने शोर मचाया, तब आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को नाले से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
जहां से चिकित्सक ने उसे पिलखुआ के रामा अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे झुंडपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान के पुत्र प्रधान नदीम मौके पर पहुंचे। नदीम प्रधान ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन को सूचना दी और मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया। नदीम प्रधान ने कहा कि गांव में खुले नालों के कारण लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है और इस ओर जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।